जिला क्रिकेट लीग में 21 टीमें लेंगी भाग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की बैठक टूर्नामेंट के लिए उपसमिति का गठन मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष हेमेंद्र नारायण की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान जिला क्रिकेट लीग के आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों के गठन किया गया. इसमें टूर्नामेंट समिति, चयन समिति एवं निर्णयक समिति का गठन […]
विज्ञापन
मधुबनी जिला क्रिकेट संघ की बैठक
टूर्नामेंट के लिए उपसमिति का गठन
मधुबनी : जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष हेमेंद्र नारायण की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान जिला क्रिकेट लीग के आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों के गठन किया गया. इसमें टूर्नामेंट समिति, चयन समिति एवं निर्णयक समिति का गठन किया गया.
टूर्नामेंट समिति में संतोष कुमार झा अध्यक्ष, दिलीप कुमार झा संयोजक, शंकर कुमार दास, रवींद्र सिंह एवं आलोक तिवारी सदस्य मनोनीत किया गया. जबकि राजेश रंजन अध्यक्ष तथा शिव कुमार, प्रीत रंजन, श्रवण कुमार झा व बेचन चौपाल सदस्य मनोनित किये गये.
अध्यक्ष श्री नारायण ने बताया कि लीग में 21 टीमें भाग लेंगी. जिसे पांच समूह में बांटा गया है. चार समूह में चार-चार टीमें है जबकि पांचवें समूह में पांच टीमें रखी गयी है. सभी समूह के टीमें आपस में मैच खेलेगी एवं प्रत्येक समूह से अंकों में प्रथम एवं दूसरे टीम का चयन किया जायेगा.
चयनित दस टीमों के बीच सुपर लीग मैच खेला जायेगा. इसमें से तीस खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. सचिव राकेश कुमार सिंह उर्फ रिक्की सिंह ने बताया कि जिले के चार खेल मैदान उच्च विद्यालय खंगरैठा, राज मैदान राजनगर, ललित कर्पूरी स्टेडियम झंझारपुर एवं जहलीपट्टी फुलपरास पर मैच खेले जायेंगे. उन्होंने कहा कि सभी मैच निर्धारित ओवर के होंगे तथा आइसीसी के नियम के तहत होंगे. मैच में एक ही तरह का गेंद का उपयोग किया जायेगा. जिसे संघ मुहैया करायेगी.
पांच ग्रुप में बटेंगी टीमें
जिला क्रिकेट संघ ने 21 टीमों को पांच ग्रुप में रखा है. चार ग्रुप में चार-चार टीमें तथा पांचवें ग्रुप में पांच टीमें हिस्सा ले रही है. ग्रुप ए में एनसीए मधुबनी, स्टार एलेवन मधुबनी, गुना एलेवन मधुबनी एवं सुपर चैंपियन राजनगर की टीमें हैं. जबकि ग्रुप बी में एनसीए (रेड) मधुबनी, मधुबनी ब्लास्टर एनसीए (ब्लू) मधुबनी एवं कोचिंग कैंप मधुबनी की टीमें हैं. वहीं,
ग्रुप सी में स्वराज एलेवन सतलखा, यासिन स्पोटिंग (ए) नूरचक, यासिंग स्पोटिंग (बी) नूरचक एवं रिक्की एलेवन बेनीपट्टी की टीमें हैं. ग्रुप डी में यंग क्रिकेट क्लब जयनगर, चैंपियन क्रिकेट क्लब राजनगर, चांद क्रिकेट कल्ब राजनगर एवं खाजेडीह क्रिकेट क्लब खाजेडीह की टीमें हैं. वहीं ग्रुप डी में एसडीआर क्रिकेट क्लब फुलपरास, आजाद क्रिकेट क्लब फुलपरास, टाउन क्रिकेट क्लब मधेपुर, दक्ष क्रिकेट क्लब झंझारपुर एवं अनसार क्रिकेट क्लब झंझारपुर की टीमें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










