स्कूल में करंट लगने से छात्र की मौत, दो जख्मी
मधुबनी :अड़ेर थाना के ढंगा गांव स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को करंट लगने से दूसरी कक्षा में पढ़नेवाली एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो छात्रएं गंभीर रू प से घायल हो गयीं. घायल अनुपम कुमारी (10) व खुशबू कुमारी (8) को कलुआही के एक अस्पताल में भरती कराया गया […]
मधुबनी :अड़ेर थाना के ढंगा गांव स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार को करंट लगने से दूसरी कक्षा में पढ़नेवाली एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो छात्रएं गंभीर रू प से घायल हो गयीं. घायल अनुपम कुमारी (10) व खुशबू कुमारी (8) को कलुआही के एक अस्पताल में भरती कराया गया है. मृत छात्र की पहचान ढंगा गांव के रास बिहारी ठाकुर की पुत्री ज्योति कुमारी(11) के रूप में की गयी है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया. बाद में स्थानीय अधिकारियों के आने और वार्ता के बाद मामला शांत हुआ. घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक ललन कुमार समेत सात शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
करीब 12.30 बजे ज्योति कुमारी को करंट लग गया. उसे बचाने गयी दो अन्य छात्रएं भी करंट की चपेट में आ गयीं. झटका लगने से दो छात्रएं जख्मी हालत में बच गयी. पर ज्योति की मौके पर ही मौत हो गयी. बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण जब स्कूल पर पहुंचे, तो ज्योति हेडमास्टर के गेट के ग्रिल में सटी हुई मृत थी. वहीं घायल शंभु यादव की पुत्री अनुपम कुमारी व धनिक लाल यादव की पुत्री खुशबू कुमारी को जख्मी हालत में इलाज के लिये कलुआही ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










