लोगों का बढ़ा दबाव, तो हांफने लगा ट्रैफिक

मधुबनी : शहर में अन्य दिनों की अपेक्षा करीब चौदह हजार अधिक लोगों का दबाव पड़ा तो शहर का हर चौक चौराहा हांफने लगा. कहीं भी जगह नहीं बचा जहां जाम नहीं रहा. लोग जाम में फंसे तो फिर घंटो नहीं निकल सके. मिनटों की दूरी घंटों में तय की गयी. ऐसा नहीं कि यह […]
मधुबनी : शहर में अन्य दिनों की अपेक्षा करीब चौदह हजार अधिक लोगों का दबाव पड़ा तो शहर का हर चौक चौराहा हांफने लगा. कहीं भी जगह नहीं बचा जहां जाम नहीं रहा. लोग जाम में फंसे तो फिर घंटो नहीं निकल सके. मिनटों की दूरी घंटों में तय की गयी. ऐसा नहीं कि यह दबाव अचानक ही बढा. प्रशासन को इस भीड़ की जानकारी पूर्व में थी, पर जैसा कि हर ऐसे अवसर पर प्रशासन जनता को भगवान भरोसे छोड़ देती है, इस बार भी प्रशासन ने ऐसा ही किया. दरअसल मंगलवार को एसटीईटी की परीक्षा शहर के दस केंद्रों पर संचालित की गयी. जिसमें करीब 8500 छात्र के अलावे छह हजार अभिभावक भी शहर में आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




