चैन से सो रहे अधिकारी, अपराधी मचा रहे उत्पात : पप्पू

फुलपरास : किसनीपट्टी गांव मेंं बीते दिनों 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत होने के बाद रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गांव पहुंचे और मृतका के परिजन से मिले. उन्होंने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिजन को 20 हजार रुपये भी दिये. कहा कि न्याय के साथ विकास […]
फुलपरास : किसनीपट्टी गांव मेंं बीते दिनों 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत होने के बाद रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गांव पहुंचे और मृतका के परिजन से मिले. उन्होंने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिजन को 20 हजार रुपये भी दिये. कहा कि न्याय के साथ विकास का दावा करने वाली बिहार सरकार बताये कि यह कैसा न्याय और कैसा विकास है. कानून की धज्जियां उड़ायी जा रही है. अपराधी बेखौफ हो घटना को अंजाम दे रहे हैं
और सरकार एवं राजनेताओं के द्वारा उसे बचाया जा रहा है. कहा कि इस मामले को जाप संसद तक उठायेगी. सड़क पर आंदोलन होगा. हमारे एक एक कार्यकर्ता ऐसी घटनाओं की निंदा करता है और इसके खिलाफ आंदोलन करने के लिये तैयार है. चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा. श्री यादव ने कहा कि समाज के सभी लोगों को जागना होगा. उसके बाद ही नाबालिग छात्रा को न्याय मिल सकता है. बिहार में प्रतिदिन सैकड़ो नाबालिग छात्रा की तरह कई अन्य लाडली ,
अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जाता है. बच्चों का अपरहरण हो रहा है और अधिकारी घटना घटने के बाद भी चैन की निंद सोती है. यहां के अधिकारियों की संवेदना तक समाप्त हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










