88 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

बासोपट्टी : बासोपट्टी पुलिस ने बुंदेलखंड गांव में रात्रि गश्ती के दौरान छापेमारी कर 88 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहा. इस बाबत एएसआई नंद कुमार सिंह के लिखित प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सोमनी देवी […]
बासोपट्टी : बासोपट्टी पुलिस ने बुंदेलखंड गांव में रात्रि गश्ती के दौरान छापेमारी कर 88 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहा. इस बाबत एएसआई नंद कुमार सिंह के लिखित प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सोमनी देवी के घर में छापेमारी कर 23 बोतल शराब के साथ जितेंद्र महतो को धर दबोचा.
वहीं सोमनी देवी भागने में सफल रही. पुलिस ने रितेश महतो के पसिखाना में छापेमारी कर 50 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. गीता देवी के घर से भी पुलिस ने 15 बोतल शराब बरामद किया है. पुलिस ने सभी को नामजद आरोपी बनाया है. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










