मेरा युवा भारत के तहत मुरलीगंज में युवा मंडल विकास अभियान का समापन

Updated:
विज्ञापन

सौरभ यादव ने कहा कि युवा मंडल विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं का कौशल विकास करना,

विज्ञापन

मुरलीगंज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल “मेरा युवा भारत” के तहत मुरलीगंज के गोलबाजार में सोमवार को युवा मंडल विकास अभियान का सफलतापूर्वक समापन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौरभ यादव ने कहा कि युवा मंडल विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं का कौशल विकास करना, उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार योग्य बनाना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. इस अवसर पर मेरा युवा भारत की स्वयंसेविका खुशबू कुमारी ने बताया कि अभियान के तहत दस युवाओं की एक टीम गठित की गयी, इसने गांव-गांव जाकर युवा मंडलों को सक्रिय करने का कार्य किया. अभियान के दौरान प्रत्येक क्लब में दस सदस्यों के साथ कुल 75 क्लबों का गठन किया गया, जिसमें कुल 750 युवा सदस्यों को जोड़ा गया. कार्यक्रम में साक्षी कुमारी, अर्पणा सिंह, काजल कुमारी, राजा कुमार, निलेश कुमार, मौसम कुमार, बेबी कुमारी,शंकर कुमार सहित अन्य युवा सदस्य उपस्थित रहे. समापन समारोह के साथ ही युवाओं ने सामाजिक विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन