5.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

5.86 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

मुरलीगंज. जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मुरलीगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.86 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी दौरान बेलो कला स्थित लोकेशरी स्थान के समीप एक युवक को पकड़ा. . तलाशी के दौरान उसके पास से 5.86 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान बेलो कला वार्ड संख्या-08 निवासी लल्लू कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मुरलीगंज थाना कांड संख्या 364/26, दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सह पुलिस उपाधीक्षक नुरुल हक, अंचलाधिकारी किशलय कुमार, पुअनि अजय कुमार, पीटीसी अजय रंजन तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन