ePaper

भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने पर दीपक को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Updated at : 07 Jan 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने पर दीपक को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा के जिलाध्यक्ष बनने पर दीपक को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नयानगर जिला में भाजपा सांगठनिक चुनाव में दोबारा जिलाध्यक्ष का दायित्व दीपक कुमार यादव को ही मिला. प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी हरि सहनी ने बैठक में इसकी जानकारी दी. नवमनोनित जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव को दूसरी पारी में भाजपा का जिला का दायित्व मिलने पर खाड़ा के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, भाजपा नेता चंदन कुमार झा, संजीव कुमार कश्यप, सुमन कुमार सिंह, गुड्डू कुमार ठाकुर, भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिंह, भूतपूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा,शक्ति केंद्र प्रमुख ललित नारायण ठाकुर,रविन्द्र कुमार सिंह “बौवा “,श्यामल किशोर सिंह,प्रमोद कुमार पासवान,मिठन ऋषिदेव,दीपक कुमार ठाकुर,दीपक मेहता,ज्योतिष झा,जयकृष्ण झा,गोपाल झा,दिलीप कुमार मेहता, राजकिशोर राम, रंजित कुमार ठाकुर,मुन्नी देवी,रंजू देवी,मीरा देवी सहित दर्जनों गणमान्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन तथा प्रत्येक जिले के प्रभारी के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्षों तक का चुनाव या मनोनयन किया जाना सुनिश्चित है. बूथ अध्यक्षों के चयन के संबंध में तत्कालीन मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल से कमोबेश सभी बूथ पर चयन हो चुका है. जिसमें खाड़ा शक्ति केंद्र बूथ नंबर-1 से मिट्ठन ऋषिदेव, एक से प्रमोद पासवान, तीन से रंजित कुमार ठाकुर,चार से राजकिशोर राम, पांच से नागो मेहता, छह से रंजू देवी, सात से विजय कुमार मंडल तथा आठ से ज्योतिष झा तथा अन्य शेष बूथों पर अध्यक्षों का चयन कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन