एनएच-106 पर वाहन की ठोकर से महिला गंभीर,रेफर

Updated:
विज्ञापन

एनएच-106 पर वाहन की ठोकर से महिला गंभीर,रेफर

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के हरेली वार्ड संख्या 2 निवासी सीता देवी सुबह टहलने के दौरान एनएच-106 स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी. दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आयी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. बाद में हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर पटना भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से महिला की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. वही पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है. स्थानीय लोगों ने एनएच-106 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन