ग्रामीणों ने दबंगों पर सड़क काटने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दबंगों पर सड़क काटने का लगाया आरोप

विज्ञापन

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत के ग्रामीणों ने दबंगों पर सड़क काटने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में ग्रामीण प्रभाष कुमार चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, बिटूल चौधरी, तेजन चौधरी, बालेश्वर चौधरी, अरुण चौधरी, रमेश चौधरी, तूफानी चौधरी, सुनील चौधरी, बिनोद चौधरी, मानो चौधरी, मंटू चौधरी, मुकेश चौधरी, अनिल चौधरी, गणपति मेहता, राजू चौधरी, लालू चौधरी, मटरू चौधरी, संजय चौधरी, प्रमिला देवी, डोली देवी, शकुंतला देवी, सुधा देवी, समतोला देवी,चंदूला देवी ने कहा कि रसलपुर धुरिया पंचायत के वार्ड नंबर 14 वित्तीय वर्ष 2013-14 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से पीसीसी ढ़लाई सड़क का निर्माण कराया गया था. दबंगों ने सड़क के मिट्टी और ईंट को काटकर अपने निजी कार्य में उपयोग किया जा रहा है. मना करने पर गाली गलौज व मारपीट करता है. इस बाबत अंचल अधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन