हंगामा करते दो पियक्कड़ गिरफ्तार, भेजा जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हंगामा करते दो पियक्कड़ गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा
आपके शहर में
विज्ञापन
थाना क्षेत्र से दो पियक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि रविवार को सिंदुवारी निवासी रमेश शर्मा शराब पीकर हल्ला कर रहा था. इसी दौरान दिवा गश्ती में पुलिस बल के साथ घूम रहे एसआइ शिवकुमार यादव को जानकारी मिली पुलिस रमेश शर्मा के घर पहुंची तो रमेश शर्मा भागने की कोशिश करने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. वहीं दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के श्याम निवासी गजेंद्र मिस्त्री को शराब पीकर हो-हल्ला करते हुए संध्या गश्ती के क्रम में एसआई मणिकांत झा ने उसके घर से गिरफ्तार किया है. हिरासत में लिए गए रमेश शर्मा व गजेंद्र मिस्त्री का चिकित्सकीय जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन