मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने की दिशा में बड़ा कदम है एमसीपी कार्ड प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने की दिशा में बड़ा कदम है एमसीपी कार्ड प्रशिक्षण

मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने की दिशा में बड़ा कदम है एमसीपी कार्ड प्रशिक्षण

विज्ञापन

मधेपुरा. सदर अस्पताल में सभी प्रखंडों के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व चिकित्सा पदाधिकारियों को एमसीपी कार्ड (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड) के संबंध में सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया, जिसका आयोजन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया. प्रशिक्षण में पीरामल स्वास्थ्य से गांधी फेलो अलताफ खान व यूनिसेफ से नलिन कुमार आनंद ने सभी को एमसीपी कार्ड के सही उपयोग व इसके महत्व के बारे में जानकारी दी. प्रशिक्षकों ने बताया कि एमसीपी कार्ड के माध्यम से मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है. इस कार्ड में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्रसव की तैयारी व नवजात शिशु के स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी दर्ज की जाती है. इसके नियमित उपयोग से कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को समय रहते टाला जा सकता है. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व चिकित्सा पदाधिकारियों से एमसीपी कार्ड के उपयोग को अपने-अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस पहल से जिले में मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आयेगा.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन