आलमनगर को हराकर तिरासी की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

आलमनगर को हराकर तिरासी की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 20 तिरासी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हो गया. टूर्नामेंट का आयोजन मास्टर ब्लास्टर तिरासी क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया था. फाइनल मुकाबला आलमनगर एवं तिरासी टीम के बीच हुआ. निर्धारित 20 ओवर के मैच में आलमनगर टीम के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. आलमनगर की टीम 76 रन बनाकर सिमट गयी. जबाब में खेलने उतरी तिरासी की टीम महज एक विकेट खोकर मैच जीत लिया, जिसमें टीम की ओर से आकाश आरडीएक्स और मनीष ने 24 -24 तथा साबिर ने 18 रन की पारी खेली. तिरसी टीम की ओर से गेंदबाज गोस्वामी शर्मा ने पांच विकेट लिया. तिरासी टीम के खिलाड़ी आकाश आरडीएक्स को मैन ऑफ द मैच और गोस्वामी शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को मुख्य अतिथि स्थानीय नागरिक मो सोफियान ने कप प्रदान किया. उद्घोषक के रूप में आलि हुसैन, स्कोरर के रूप वली अहमद थे. मौके पर आयोजनकर्ता सुभाष उर्फ भवानी यादव, मो इसराफिल, मो रेहान अंसारी ,सूफियान अंसारी, शाहनवाज अंसारी अली हुसैन अंसारी ,इबरार अंसारी ,गुलजार अंसारी, गुलफराज अंसारी ,शब्बीर अंसारी,जुबैर अंसारी, शाकिब,तनवीर , अंसार, मोजासर आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन