अवैध हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तीनों गिरफ्तार युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधेपुरा भेज दिया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

मुरलीगंज. पुलिस ने शनिवार को शाम में बलुआहा धार से गंगापुर जानेवाली सड़क पर कोशीपुल नहर पुल से करीब 300 मीटर दूर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार युवकों को रोका. जांच करने के क्रम में उनके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से कारतूस बरामद कर मोटरसाइकिल बीआर 43 एडी 4329 को जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार तीनों युवकों में वृंदावन वार्ड नंबर-07 निवासी बबलू यादव का पुत्र राजा कुमार, मणी वार्ड नंबर-12 निवासी अनिल यादव का पुत्र अमरेश कुमार, सुभाष यादव का पुत्र अमित कुमार हैं. तीनों गिरफ्तार युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधेपुरा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन