कट्टा व कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कट्टा व कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुमारखंड

पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को एक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुअनि नागेंद्र कुमार, पुअनि प्रशांत कुमार व पुलिस बल चैनपुर वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर अनमोल मेहता, योगेंद्र मेहता व दीपक मेहता को गिरफ्तार कर थाना ला रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि वार्ड नंबर 12 में अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस वाहन को देख तीन युवक भागने लगे, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ के नाम रामप्रवेश कुमार, धीरेंद्र कुमार व संतोष कुमार बताया. तलाशी लेने पर कट्टा व दो कारतूस बरामद हुआ. तीनों युवक के विरुद्ध अवैध आर्म्स के साथ अपराध की योजना बनाने के जुर्म में केस दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन