सिंगारपुर गांव से एक ही रात में तीन बाइक की हुई चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सिंगारपुर गांव से एक ही रात में तीन बाइक की हुई चोरी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज
आपके शहर में
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधामा ओपी क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में बीती रात्रि चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया. इस दौरान तीन बाइक की चोरी कर ली. ग्रामीण पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवालिया उठ रहे हैं. ज्ञात हो कि नयानगर पंचायत के सिंगारपुर मुस्लिम मोहल्ला से चोरों ने रविवार की देर रात्रि तीन बाइक चोरी कर ली. चोरों ने मो नावेद पिता बोनू राईन उर्फ बसीर, मो शाहिद उर्फ बुगो पिता नूर हसन राईन व मो सिरमान शाह पिता मो शहादत शाह की बाइक चोरी कर ली. घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि हमलोग घर में सोये हुए थे. सुबह जब पर बाइक नहीं थी. इसकी जानकारी बुधामा पुलिस को दी. इधर घटना के बाबत उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही बाइक का पता लगा लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन