अंभोबासा में हॉस्पिटल भवन का निर्माण नहीं होने पर किया जायेगा आंदोलन

Published by : Kumar Ashish Updated At : 03 Feb 2026 7:33 PM

विज्ञापन

अंभोबासा में हॉस्पिटल भवन का निर्माण नहीं होने पर किया जायेगा आंदोलन

विज्ञापन

पुरैनी. पुरैनी ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम अंभोबासा में वर्षों से स्वास्थ्य उपकेंद्र फाइल पर चल रहा था, लेकिन पिछले पांच वर्षों से अंभोबासा में विकास भवन जो एक रूम का है, उसमें स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन किया जा रहा है, लेकिन मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है. इसी समस्या से निजात पाने को लेकर मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व गोपाल मंडल व वार्ड सदस्य मंटू सिंह ने किया. मुखिया विनोद काम्बली निषाद ने कहा कि अंभोबासा में स्वास्थ्य उपकेंद्र को भवन नहीं है, जिससे कर्मियों को उचित व्यवस्था नहीं मिल पाता है. मुखिया ने कहा कि अगले तीन महीना में अंभोबासा में हॉस्पिटल भवन का निर्माण नहीं होगा तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर गोपाल मंडल, मंटू सिंह निषाद, कार्तिक सिंह, भीम सिंह, हरिनंदन सिंह निषाद, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, गणेश सिंह, किशन सिंह, दिवाकर सिंह, गजाधर सिंह, सुलेंद्र सिंह, रेशम लाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भैरो सिंह, विनोद सिंह, रविंद्र सिंह, धनेश्वर सिंह, गुदर सिंह, बिहारी सिंह, नीरज कुमार, नेपाली मिस्त्री, शशि कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार, आशीष कुमार, मनु कुमार, सीपत सिंह, रंजन कुमार, पप्पू कुमार, नक्षत्र सिंह, गणेशी सिंह, अमित कुमार, गोपाल मिस्त्री, गोविंद कुमार, वासुदेव कुमार, संजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, कुंदन कुमार, विपिन कुमार सिंह, मीना देवी, शोभा देवी, विमला देवी, नविता देवी, नंदिनी देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन