राज्यपाल के सामने कुलपति ने झूठी जानकारी दे किया कलंकित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वर्तमान कुलपति बिना काम के ही नाम कमाने की योजना बना रहे हैं
विज्ञापन
मधेपुरा.
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में विगत दिनों संपन्न हुई वार्षिक सीनेट बैठक में चेयर स्थापना के मामले में राज्यपाल एवं कुलपति के संवाद में कुलपति द्वारा झूठी जानकारी देने के मामला प्रभात खबर में चर्चा पर आने के बाद वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला संयोजक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने संज्ञान लिया है और इसकी शिकायत राजभवन के साथ-साथ सूबे के मुख्यमंत्री को भी किया वायरल वीडियो एवं खबर की कटिंग के साथ किया है. कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यह कितना दुखद है कि सूबे के कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने सीनेट जैसी बैठक में बीएनएमयू कुलपति प्रो डा विमलेंदु शेखर झा झूठा दावा कर बैठे. यह कहना गलत न होगा कि कुलपति द्वारा बीएनएमयू को जानबुझकर मजाक बनाने एवं कुलपति के पद व सीनेट के मर्यादा के विपरीत का आचरण बीएनएमयू के छवि पर चोट कर गया. इस वीडियो को देखकर यह चर्चा आम है कि ऐसा लगता है कि वर्तमान कुलपति बिना काम के ही नाम कमाने की योजना बना रहे हैं. इस संबंध में वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला संयोजक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने राजभवन एवं मुख्यमंत्री से अविलंब संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को ऐसी हरकतों का अड्डा नहीं बनने दिया जा सकता है,जो भी हुआ दुखद एवं परिसर, मंच व पद की गरिमा को दागदार बना गया. लिखे पत्र में वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में अच्छे कामों की निशानी की जगह बढ़ी बदनामी पर वाम युवा संगठन एआईवाईएफ जिला संयोजक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने नाराजगी जताई.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन