जिले में मतदान केंद्रों की संख्या है 1342

Updated:
विज्ञापन

जिले में मतदान केंद्रों की संख्या है 1342

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संदर्भ में सांसद के प्रतिनिधि, विधायक के प्रतिनिधि, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष के साथ गुरुवार को बैठक की. इस दौरान मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची पर गत सात सितंबर से 17 सितंबर तक प्राप्त दावा आपत्ति सुझाव के निस्तार की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में जिला अंतर्गत सात दावा, आपत्ति प्राप्त हुआ. जांच संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा कराया गया है. सभी दावा, आपत्ति का अस्वीकृत प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है. वर्तमान में मधेपुरा जिला में मतदान केंद्रों की संख्या 1342 है. युक्तिकरण के दौरान कुल 11 मतदान केंद्रों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन के लिए भेजा जायेगा. बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन