पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप एक पेपर के रूप में होगी शामिल

Published by : Kumar Ashish Updated At : 13 Feb 2026 7:51 PM

विज्ञापन

पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप एक पेपर के रूप में होगी शामिल

विज्ञापन

मधेपुरा.

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए इंटर्नशिप से जुड़ी सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में इंटर्नशिप को एक अलग पेपर के रूप में शामिल किया जायेगा. विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि इंटर्नशिप (आइएनटी-1)का मूल्यांकन 70 30 अंक के आधार पर किया जाएगा. इसमें 70 अंक विश्वविद्यालय परीक्षा के लिए जबकि 30 अंक इंटर्नशिप कार्य के मूल्यांकन के लिए निर्धारित होंगे. सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों से नियमानुसार इंटर्नशिप कराकर समय पर अंक पत्र विश्वविद्यालय को भेजना सुनिश्चित करें.

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इंटर्नशिप को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाने से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा एवं वे रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे. इस निर्णय से स्नातक स्तर के छात्रों को शैक्षणिक पढ़ाई के साथ-साथ कार्यानुभव का अवसर प्राप्त होगा.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन