महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष सुविधा- डीएम
Published by : Kumar Ashish Updated At : 29 Jan 2026 7:56 PM
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को मिलेगी विशेष सुविधा- डीएम
मधेपुरा/सिंहेश्वर.
महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार को डीएम अभिषेक रंजन ने श्री सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाने व श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा, मंदिर प्रबंधन, साफ- सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारी पर चर्चा की गयी.डीएम ने सभी पदाधिकारियों को समयबद्ध व समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पारदर्शी लेखा- जोखा तथा जनहित में बेहतर व्यवस्थाओं पर बल दिया. डीएम ने कहा कि सिंहेश्वर मंदिर से सटे मेला परिक्षेत्र में एक माह तक चलने वाले मेला में इसकी मिशाल कायम होती है. उन्होंने मंदिर के अंदर व बाहर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही फिसलन भरे टाइल्स पर कारपेट बिछाने को कहा. वहीं मंदिर परिसर में आरओ प्लांट मेला से पहले दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने शिवगंगा की साफ-सफाई करने के लिए कहा. वहीं शिवगंगा में टूट गए बैरिकेडिंग को फिर से लगाने का निर्देश दिया. डीएम ने मंदिर के रंगरोगन कार्य को संपन्न करने के लिए कहा. इसके बाद सावन की तरह प्रकाश सजावट लाइटिंग, बिजली सजावट, फूल सजावट करने की बात कही. वहीं गांधी पार्क की साफ- सफाई के साथ- साथ पार्क को दुरुस्त करने और धन्यवाद गेट को सजाने का भी निर्देश दिया. धर्मशाला में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक रूप से पंडाल बनाने की बात कही. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, ओएसडी संतोष कुमार, श्री सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल, सदस्य विजय कुमार सिंह, स्मिता सिंह, योग नारायण राय, हरेंद्र मंडल, रोशन कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे.
महाशिवरात्रि पर निकलेगी बाबा भोले की बारात बताया 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर बाबा भोले की बारात निकाली जायेगी. बारात में बाबा भोले के गण के रूप में भूत- प्रेत का वेश धरे कई श्रद्धालु शामिल होंगे. सिंहेश्वर मंदिर से निकलकर बारात नगर भ्रमण करते हुए दुबारा मंदिर आयेगी और प्रतिकात्मक रूप में बाबा का विवाह संपन्न होगा. इसके दूसरे दिन जलढरी का आयोजन होता है. जिसमें भी काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा को जल चढ़ाते है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










