एसपी ने लोगों की सुनी समस्याएं

Published by : Kumar Ashish Updated At : 06 Feb 2026 6:46 PM

विज्ञापन

एसपी ने लोगों की सुनी समस्याएं

विज्ञापन

शहरवासियों ने ट्रैफिक व क्राइम कंट्रोल व भू माफियाओं पर शिकंजा कसने की मांग की मधेपुरा. एसपी डाॅ संदीप सिंह ने शुक्रवार को जनता से संवाद किया. इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी, जिसका निदान करने का निर्देश सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार को दिया. लोगों ने कहा कि भिरखी ओवरब्रिज से पूर्णिया गोला के समीप हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है, जिससे दैनिक जीवन और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहा है. एसपी ने समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया. दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु क्राइम कंट्रोल रहा. स्थानीय लोगों ने चोरी और चेन स्नेचिंग समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में कमी लाने के लिए बाइकर्स गैंग पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने एसपी से प्रभावी रात्रि गश्ती और अपराधियों पर कार्रवाई करने की अपील की. एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में क्राइम मैपिंग कर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाएं और पेशेवर अपराधियों की धरपकड़ तेज करें. तीसरी और सबसे गंभीर शिकायत भू-माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर थी. कई फरियादियों ने बताया कि भू-माफिया सक्रिय हैं और जबरन जमीन पर कब्जा करने, धमकाने और फर्जी कागजात बनाने का काम कर रहे हैं. एसपी ने कहा कि जमीन विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाय और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाय. एसपी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस व आमजनों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके. प्रत्येक सप्ताह जिले के दो थानों पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा जनता दरबार लगाया जायेगा. इसको लेकर पहले से तिथि निर्धारित की गयी है. सभी थानेदार इसको अपने- अपने थाना क्षेत्र में तेजी से प्रचार- प्रसार करेंगे. एसपी ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन