बैंक चौक के पास कचरे पर डाली गयी मिट्टी
बैंक चौक के पास कचरे पर डाली गयी मिट्टी
उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद मुख्यालय के बैंक चौक के निकट रेनगाह मैदान में रोज लगने वाली हाट में मुर्गा और मछली दुकानदारों द्वारा अवशेष फेंके जाने से बदबू फैलने से जुड़ी खबर छपने के बाद नगर परिषद प्रशासन की नींद आखिरकार खुली. कचरा से निकलने वाले बदबू के कारण स्थानीय लोगों की बढ़ती नाराजगी को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया. गुरुवार को प्रभात खबर में कचरे की बदबू से लोग परेशान, किया प्रदर्शन शीर्षक से छपी खबर के बाद बढ़ती गंदगी व लोगों की बढ़ती नाराजगी के बीच हरकत में आये. नगर परिषद प्रशासन ने गुरुवार को ही कचरा पर मिट्टी डाली गयी. लोगों का कहना है कि हटिया के दुकानदारों द्वारा यहां पर कचरा फेंका जाता है. साथ ही यहां पर मुर्गा और मछली के अवशेष भी फेंका जाता है, जिससे बदबू आती है. परिषद द्वारा कचरे को मिट्टी से ढकवाने का काम शुरू किया गया है. फिलहाल केवल उसी हिस्से के कचरे को ढका गया है. नगर परिषद से स्थानीय दुकानदारों ने मांग किया है कि हटिया के विभिन्न स्थानों पर कचरा डस्टबिन उपलब्ध कराया जाय, जिससे हटिया दुकानदारों द्वारा कचरा को उसी में रखा जायेगा, जहां नप सफाई कर्मी द्वारा बाहर ले जाकर फेंकने में आसानी हो सके.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए