शॉर्ट सर्किट से छह घर जले, नौ लोग झुलसे, तीन रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से छह घर जले, नौ लोग झुलसे, तीन रेफर
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बिहारीगंज
प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र शेखपुरा पंचायत के कठोतिया वार्ड दो में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे आधा दर्जन घर जल गये. वहीं आग को बुझाने के क्रम में नौ लोग झुलस गये. ग्रामीणों की इसकी सूचना पर 112 नंबर पुलिस को दी. पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. वहीं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया.तीन घायलों में बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि अनिल कुमार, पप्पू ऋषि, मन्नू कुमार, दयानंद साह, मो मुस्ताक, अमर कुमार, विपिन कुमार, उमेश राम, श्यामल राम झुलस गया.चिकित्सक ने मो मुस्ताक, मन्नू कुमार और श्यामल राम जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया. अंचल अधिकारी ने बताया कि आधा दर्जन घर जलने की सूचना मिली है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन