प्रेम-प्रसंग में हुई थी सिपिन की हत्या, आरोपित दंपती गिरफ्तार

प्रेम-प्रसंग में हुई थी सिपिन की हत्या, आरोपित दंपती गिरफ्तार
उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल के अरार थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में पिछले दिनों सिपिन कुमार की हत्या मामले का खुलाशा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया. प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सिपिन की हत्या प्रेम-प्रसंग हुई है. पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके पर से खून से सना दो कपड़ा और एक मोबाइल बरामद किया है. मालूम हो कि 12 जून की रात्रि अरार थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव वार्ड संख्या चार के जयचंद मेहता के पुत्र सिपिन कुमार की हत्या तेजधार हथियार से गला रेतकर कर दी गयी थी. इस संबंध में सिपिन के पिता जयचंद मेहता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया, जिसमें विकास कुमार पिता शंकर मेहरा गांव सोहा राजवाड़ा वार्ड संख्या छह थाना-सोनवर्षा राज जिला-सहरसा व पांच अन्य को आरोपित किया गया. पुलिस अधीक्षक ने उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अरार थाना के पुअनि थानाध्यक्ष पप्पू कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के नेतृत्व में टीम गठित की. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटा के अंदर मामले के नामजद आरोपित विकास कुमार एवं उनकी पत्नी ललिता कुमारी को गिरफ्तार किया. महिला का मायके अरार थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में ही है. गिरफ्तार महिला सुमन मेहरा की पुत्री है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि सिपिन की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है. मौके पर से पुलिस ने एक मोबाइल, एक लेडिज कुर्ता और एक की शर्ट खून का धब्बा लगा हुआ बरामद किया है. छापेमारी में पुअनि थानाध्यक्ष अरार पप्पू कुमार, पुअनि नारायण पाठक, पुअनि युगल किशोर राय,सअनि राकेश कुमार यादव, पीटीसी कमल किशोर आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




