आग लगने से तीन बकरी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख
अथाना क्षेत्र की रानीपट्टी सुखासन पंचायत में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बकरी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी
कुमारखंड. अथाना क्षेत्र की रानीपट्टी सुखासन पंचायत में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बकरी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार में शनिवार की आधी रात पंचायत के कुरेनमा टोला वार्ड संख्या एक निवासी तनवीर के आवासीय घर में बिजली की चिंगारी से आग लग गयी. इस दौरान आग उनके भाई सलमान के घर को भी चपेट में ले लिया. आग की तपिश से दोनों भाई घर से बाहर निकल शोर मचाना शुरू कर दिया. रात के कारण आस पड़ोस के लोगों को पहुंचने में देरी हो गयी. जबतक पांच बकरी,आधा दर्जन मुर्गी एक हीरो बाइक समेत कपडे बर्तन,फर्नीचर व खाने पीने के सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पूर्व वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार अकाली, जदयू पंचायत अध्यक्ष सुबंधु दास, वार्ड सदस्य राजेश कुमार व समाज सेवी मु.अब्बास ने पीड़ित को ढाढस बंधाया और आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया. मौके पर थाना अध्यक्ष और अंचलाधिकारी को जानकारी देकर मुआवजा दिलाने का आग्रह किया. सीओ आकांक्षा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. राजस्व कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा गया है. जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध करायी जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए