लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

एसडीपीओ ने कहा, अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी उदाकिशुनगंज. बिहारीगंज थाना क्षेत्र में इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मालूम हो कि बीते 27 फरवरी को बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में चार अपराधियों ने धावा बोलकर पैसा व सामान लूट लिया था. घटना के बाद कार्यालय प्रबंधन द्वारा आवेदन दिए जाने पर बिहारीगंज थाने में मामला दर्ज कराया. एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन कर लिया. जांच के क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मंसूर कुमार पिता जयकुमार यादव निवासी शिशवा, थाना बी कोठी जिला पूर्णिया व गौतम कुमार उर्फ डोमी यादव पिता नारायण यादव निवासी शिशवा, थाना बी कोठी, जिला पूर्णिया शामिल हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से लूटी गयी राशि में से पांच हजार रुपये नकद व ई-कार्ट के चार पैकेट बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी दल में बिहारीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पुअनि भोमेंद्र पासवान, पुअनि सविता कुमारी, सशस्त्र बल के जवानों के साथ डीआईयू मधेपुरा एवं एसटीएफ की टीम शामिल थी. मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन