ग्वालपाड़ा में नहीं थम रहा अपराध, लगातार हो रहे आपराधिक वारदात से लोगों में दहशत

लगातार हो रहे आपराधिक वारदात से लोगों में दहशत
चार माह पूर्व व्यवसायी से मांगी थी 15 लाख की रंगदारी
ग्वालपाड़ा में अपराधियों का हौंसला बुलंद है. घटना 16 जनवरी 2024 की है. जब कपड़ा व्यवसायी सुनील कुमार के आवेदन पर 18 जनवरी को मामला दर्ज किया गया. इस मामले में व्यवसायी सुनील ने बताया था कि 16 जनवरी को संध्या करीब छह बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधी उनकी दुकान के सामने पहुंचे. जिसमें दो बदमाश उनके दुकान में घुसे. अपराधियों ने पांच लिफाफा दुकान के अंदर फेंकते हुए 15 लाख रुपए रंगदारी मांगी. रंगदारी की रकम पांच दिनों के भीतर एक पूर्व जनप्रतिनिधि के घर पहुंचाने की बात कही गई थी.
कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में अपराध की लंबी फेहरिस्त है. लेकिन किसी मामले में कार्रवाई नहीं होने और अपराध पर लगाम नहीं लगने से लोगों में रोष है. लोगों का कहना है कि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं होने से भय का माहौल है. लोग अपराधियों पर कार्रवाई के साथ ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं.बाजार में खुला अस्थाई पुलिस चौकी
स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए ग्वालपाड़ा मुख्य बाजार में पुलिस चौकी खोल दिया गया है. पुलिस गस्त भी बढ़ायी गई है. लेकिन लोगों की अन्य मांगें पूरी नहीं हो पायी है. लोगों ने विरोध के दिन वरीय अधिकारी के सामने 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी, थानाध्यक्ष को हटाने, बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाने और पुलिस चौकी की मांग की थी. जिसमें महज पुलिस चौकी की मांग पूरी हो पायी है.
जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी. मामले में तहकीकात जारी है. विजय कुमार पासवान, थानाध्यक्ष, ग्वालपाड़ाग्वालपाड़ा में हुए वारदात को लेकर पुलिस गंभीर है. मामले में कार्रवाई जारी है. जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जायेगा.
अविनाश कुमार, एसडीपीओ
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




