सड़क हादसे में घायल एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन

भवनपुरा मोड़ के पास हुई घटना चौसा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवनपुरा मोड़ के निकट अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी ले गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया, जहां एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा इलाजरत है. जानकारी के अनुसार चौसा प्रखंड अंतर्गत चिरौरी पंचायत के भवनपुरा बासा वार्ड नंबर नौ निवासी गिरो शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उसी गांव के छट्ठू शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र शीतल कुमार के साथ बाजार गया था. लौटने के दौरान भवनपुरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया. ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले गया, जहां से डाॅक्टर से मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान शीतल की मौत हो गयी. वहीं विकास का इलाज चल रहा है.इधर, थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. होली के दिन घटना होने से गांव में होली नहीं मनायी गयी. मृतक व घायल दोनों चचेरे भाई थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन