मधेपुरा के मुरलीगंज में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुघर्टना में जख्मी | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा के मुरलीगंज में बिजली बोर्ड के पास एक पिकअप वैन ने बाइक सवार शंकर कुमार को जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल शंकर को बेहतर इलाज के लिए नेपाल के गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Murliganj Accident: मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय शंकर कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है. बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन उन्हें नेपाल के गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसा मुरलीगंज स्थित बिजली बोर्ड के सामने बुधवार देर शाम हुआ. शंकर कुमार बाइक से अपने ससुराल झखरन जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार कि गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

टक्कर के बाद शंकर कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मुरलीगंज थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया.

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया.

नेपाल के गोल्डन अस्पताल में चल रहा इलाज

मधेपुरा रेफर किये जाने के बाद परिजनों ने शंकर कुमार को बेहतर इलाज के लिए नेपाल स्थित गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया.

रोता पंचायत के रोता वार्ड 11 निवासी बिको मुखिया के करीब 26 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार का फिलहाल नेपाल में इलाज चल रहा है. परिजनों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर है और चिकित्सक लगातार उपचार कर रहे हैं.

हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है. परिजन शंकर के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं.

समाजसेवी ने निजी एंबुलेंस की करायी व्यवस्था

घटना की जानकारी रोता पंचायत के समाजसेवी मुकेश कुमार यादव को मिली. इसके बाद उन्होंने तत्काल मदद के लिए निजी एंबुलेंस की व्यवस्था करायी.

इसके माध्यम से घायल शंकर कुमार को बेहतर उपचार के लिए नेपाल स्थित गोल्डन अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद समय पर मिली मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में परिजनों को सहूलियत हुई.

पिकअप वैन के नंबर की भी जानकारी सामने आयी

परिजनों के अनुसार शंकर कुमार की बाइक में जिस पिकअप वैन ने टक्कर मारी, उसका नंबर BR 43 GA 8194 है.

परिजनों का कहना है कि पिकअप वैन की टक्कर के कारण ही शंकर गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

Murliganj Accident: आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मुरलीगंज के नव पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पिकअप वैन की टक्कर से बाइक चालक के घायल होने की सूचना मिली है. घायल को इलाज के लिए भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

फिलहाल शंकर कुमार का इलाज नेपाल के अस्पताल में चल रहा है और परिवार उनकी हालत को लेकर चिंतित है.

Also Read: दिल्ली में निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के साथ सम्राट चौधरी की हाईलेवल मीटिंग, नेपाल डैम से बिहार के फंड तक, जानिए क्या है पूरा एजेंडा

Also Read: ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए इंस्टा पर लगाई स्टोरी, लिखा- प्रिय पतिदेव, इस बार तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन