सांसद पहुंचे सिंहेश्वर, बाबा के सामने टेका माथा

Updated:
विज्ञापन

सांसद पहुंचे सिंहेश्वर, बाबा के सामने टेका माथा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर में सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामैत ने पहुंचकर सिंहेश्वर मंदिर में पूजा- अर्चना की. इसके बाद सांसद दिलेश्वर कामैत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वहीं कार्यकर्ताओं ने विकास योजनाओं पर चर्चा की. नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. सांसद नेआश्वस्त किया कि जल्द ही सभी समस्याओं का हल निकाल लिया जायेगा. मुख्य रूप से सत्तू गली, हॉस्पिटल रोड सहित अन्य सड़क में सड़क और नाला के निर्माण की बात कही. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, जिला प्रधान महासचिव दानीलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र, राजेश कुमार झा, रमेश फौजी, दीपक यादव, मनोज यादव, अशोक साह, भूपेंद्र गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, आशा गुप्ता, संजीव कुमार यादव, प्रभास मल्लिक, बैजनाथ चौहान, शंभू मंडल, संतोष मल्लिक, बिनोद सरदार, सुरेश मंडल, मिथुन कुमार, नीरज मंडल, शिवप्रसाद मंडल, मनोज साह, संजय साह, शिव शंकर चौधरी, चुन्नीलाल मंडल, रविंद्र ऋषिदेव, रामदेव सादा, गौतम झा, सुमन ठाकुर आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन