गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हुई बैठक

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हुई बैठक
फोटो – मधेपुरा 63- बैठक में उपस्थित प्राचार्य व अन्य. प्रतिनिधि, मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. इस निमित्त समारोह आयोजन समिति की बैठक महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में समारोह की तैयारी की समीक्षा की गयी. अर्थपाल डाॅ मिथिलेश कुमार अरिमर्दन ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य के द्वारा 08:30 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महाविद्यालय के सभी पूर्व प्राचार्यों, सभी पूर्व शिक्षकों समेत विश्वविद्यालय व समाज के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर, गणित विभागाध्यक्ष ले गुड्डु कुमार, प्रधान सहायक नारायण ठाकुर, लेखापाल डाॅ अशोक कुमार अकेला आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




