‘स्टंट नहीं, जिंदगी चुनें’ : मधेपुरा पुलिस ने युवाओं से की खतरनाक रील और स्टंट से दूर रहने की अपील

Updated:
विज्ञापन

मधेपुरा पुलिस द्वारा जारी की गई सांकेतिक तस्वीर

Madhepura Police Awareness: मधेपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं से खतरनाक स्टंट और रील बनाने से बचने की अपील की. पुलिस ने कहा कि लाइक और व्यूज के लिए जान जोखिम में न डालें, क्योंकि ट्रेंड बदलते हैं, जिंदगी नहीं.

विज्ञापन

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट.

Madhepura Police Awareness: ‘स्टंट नहीं, जिंदगी चुनें’ : मधेपुरा पुलिस ने युवाओं से की खतरनाक रील और स्टंट से दूर रहने की अपीलसोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट और रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए मधेपुरा पुलिस ने युवाओं को जागरूक करने की पहल की है. पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक जागरूकता पोस्टर जारी कर युवाओं से ऊंची इमारतों, मोबाइल टावरों और अन्य जोखिम भरे स्थानों पर चढ़कर वीडियो बनाने या स्टंट करने से बचने की अपील की है.

पुलिस ने अपने संदेश में कहा है कि कुछ लाइक और व्यूज के लिए जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है. थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रोमांच नहीं, जान है जरूरी’ का दिया संदेश

जारी पोस्टर में स्पष्ट संदेश दिया गया है कि “रोमांच नहीं, जान है जरूरी.” साथ ही लोगों को आगाह करते हुए कहा गया है कि ऊंचाई पर चढ़कर स्टंट करना केवल रोमांच नहीं, बल्कि खुद की और दूसरों की जान के लिए भी खतरा है.

पोस्टर में युवाओं को संदेश दिया गया है कि “Trend बदलते हैं, जिंदगी नहीं.”

सोशल मीडिया के लिए जान जोखिम में न डालें

मधेपुरा पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने या अधिक लाइक और व्यूज पाने की होड़ में जोखिम भरे स्टंट करना खतरनाक साबित हो सकता है. युवाओं को सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाना चाहिए तथा ऐसे स्टंट से पूरी तरह बचना चाहिए.

दूसरों को भी करें जागरूक

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं खतरनाक स्टंट से दूर रहें और अपने दोस्तों व परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करें. पुलिस का मानना है कि जनजागरूकता के माध्यम से ही ऐसे हादसों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है.

सोशल मीडिया के जरिए लगातार चल रहा जागरूकता अभियान

मधेपुरा पुलिस ने बताया कि लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न जनहित संदेश जारी किए जाते हैं. इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

प्रमुख बातें

  1. मधेपुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर जागरूकता पोस्टर जारी किया.
  2. युवाओं से ऊंची इमारतों और टावरों पर स्टंट नहीं करने की अपील की.
  3. ‘रोमांच नहीं, जान है जरूरी’ और ‘Trend बदलते हैं, जिंदगी नहीं’ का दिया संदेश.
  4. लाइक और व्यूज के लिए जान जोखिम में नहीं डालने की सलाह.
  5. सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

और पढ़ें: मधेपुरा पुलिस का अभियान, 24 घंटे में 11 अभियुक्त गिरफ्तार : तीन हथियार और शराब बरामद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन