फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख 19 हजार रुपये की लूट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख 19 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज
आपके शहर में
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख 19 हजार 288 रुपया, मोबाइल व लूट लिया. पीड़ित मिथुथ माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो कर्मी बाइक से नयानगर की रुपये लेकर जा रहा था. इसी दौरान नवटोल चौक के आगे नयानगर से बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवर टेक कर रोका और फिर लूट की वारदात का अंजाम दिया घटना की जानकारी बुधमा ओपी पुलिस को दी. बताया जाता है कि मिथुथ माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी थाना क्षेत्र के नवटोल गांव में लाभुकों के साथ बैठक कर और क्षेत्र में राशि की वसूल कर नयानगर बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे. जहां बदमाशों ने उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया. फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विकाश कुमार और रूपेश कुमार ने बताया कि सभी बदमाश हथियार से लैस थे.
हम दोनों से मोबाइल, एक लाख 19 हजार 288 रुपया और चैन लूट कर फरार हो गया. इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फाइनेंस कर्मी की यहां लापरवाही दर्शाती है जबकि सभी फाइनेंस कर्मियों को कहा गया है कि जो भी राशि लेकर इधर-उधर जाना है पुलिस आपके साथ में जायेगी, लेकिन बिना जानकारी दिए ही इधर उधर जाता है.जहां पुलिस को जानकारी नहीं मिल पता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन