युवा संसद में पंजीयन की अंतिम तिथि 25 तक

Updated:
विज्ञापन

युवा संसद में पंजीयन की अंतिम तिथि 25 तक

विज्ञापन

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद- 2026 का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर ऑनलाइन पंजीयन जारी है. पंजीयन की अंतिम तिथि 25 फरवरी तक है. प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने जिले के सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने महाविद्यालय के अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन करें. इसमें 18-25 वर्ष की आयु के सभी विद्यार्थी माय भारत पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. माय युवा भारत की उप निदेशक हुस्न जहां ने बताया कि युवा संसद का विषय ””आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक”” है. इस विषय पर प्रतिभागियों को तीन मिनट में अपनी बात रखनी होगी. कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि युवा संसद के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन पांच जूरी सदस्यों द्वारा किया जायेगा. जूरी के माध्यम से चयनित 10 युवाओं को बिहार विधानसभा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन