अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर पोस्टर का किया विमोचन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Dec 2024 6:51 PM
अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर पोस्टर का किया विमोचन
प्रतिनिधि, मधेपुरा पूर्णिया में 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रांतीय अधिवेशन को लेकर गुरुवार को पोस्टर का विमोचन ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में किया गया. अभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख तथा इतिहास एवं संस्कृति विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए उत्तर बिहार प्रांत के 36 सांगठनिक जिले सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस तरह अधिवेशन में लघु बिहार का दर्शन देखने को मिलेगा. कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभाविप के नगर अध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने कहा कि अभाविप युवाओं में राष्ट्रप्रेम के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय संगठन है. इसका प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से अधिवेशन होता है. अधिवेशन में विभिन्न शैक्षणिक सामाजिक विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किये जाते हैं. बीएनएमयू के सीनेट सदस्य डाॅ रंजन यादव ने कहा कि इस अधिवेशन में मधेपुरा की अहम भागीदारी रहेगी. इसमें यहां से लगभग 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे. मौके पर विभाग संयोजक सौरभ यादव, जिला प्रमुख डाॅ दिलीप कुमार दिल, जिला संयोजक नवनीत यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आमोद आनंद, नीतीश यादव, मनीष यादव एवं समीक्षा यदुवंशी, नगर मंत्री अंकित आनंद, बालकृष्ण कुमार, सत्यम कुमार, अंशु कुमार, रवि रंजन कुमार, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










