आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

आदर्श समाज निर्माण योजना का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत जिले के खोपैती क्षेत्र अंतर्गत बाबा मुर्चा स्थान में रविवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया
मधेपुरा. आदर्श समाज निर्माण योजना का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत जिले के खोपैती क्षेत्र अंतर्गत बाबा मुर्चा स्थान में रविवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. शिविर श्रीजीवन अमृत आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की ओर से आयोजित हुआ. शिविर में पेट रोग, किडनी की पथरी, डायबिटीज, लीवर रोग, छाती रोग, वात रोग, चर्म रोग के साथ किडनी व लीवर से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की निशुल्क जांच की गयी. शिविर में पहुंचे मरीजों को आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सक डॉ एसएन कुमार ने विस्तारपूर्वक परामर्श दिया. डॉ कुमार ने मरीजों को बताया कि आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बिना साइड इफेक्ट के कई जटिल व पुराने रोगों का सफल इलाज संभव है. उन्होंने दिनचर्या, खान-पान और जीवनशैली में सुधार को रोगमुक्त जीवन का आधार बताया. आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जनजागरूकता फैलाना था. मौके पर अस्पताल प्रबंधक विवेक कुमार, कैंप प्रबंधक दीपक कुमार, लैब इंचार्ज रवि राज, ब्रजेश कुमार, हरिओम कुमार, राजा कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य सहयोगी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










