40 बाेतल शराब व दो बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jan 2025 6:03 PM
40 बाेतल शराब व दो बाइक के साथ पांच युवक गिरफ्तार
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंडा टोला से 40 बोतल शराब, दो बाइक के साथ पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिली थी कि गौरीपुर पंडा टोला वार्ड तीन निवासी रोहित कुमार के द्वारा अपने कुछ सहयोगी के साथ बांसबाड़ी में शराब को उतार कर अनेक जगह छिपाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए अपर थानाध्यक्ष कपिलदेव यादव सहित अन्य पुलिस बल के साथ गौड़ीपुर पंडा टोला पहुंचने पर देखा कि दो बाइक पर सवार छह युवक बस्ती की ओर जा रहा है. जब बाइक सवार युवक की नजर पुलिस वाहन पर पड़ी, तो बाइक को तेजी से भगाने लगा. संदेह होने पर पुलिस वाहन से पीछा किया तो उक्त सभी युवक अंशुमन कुमार के दरवाजे के पास दोनों गाड़ी छोड़कर एवं एक झोला फेंककर भागने का प्रयास किया. पुलिस बल के सहयोग से मौके पर ही पांच युवकों को पकड़ लिया. एक युवक संकृण बस्ती होने के कारण भागने में सफल रहा एवं झोला को देखा गया, तो उसमें विदेशी शराब था. जिसके बाद पकड़ाए युवकों ने नाम गौरीपुर पंडा टोला वार्ड तीन निवासी शिवम कुमार, वार्ड चार निवासी रोहित कुमार, पटोरी वार्ड एक निवासी अभय कुमार, पटोरी वार्ड 13 निवासी रामचन्द्र पंडित व सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी वार्ड 17 व वर्तमान पता लालपुर वार्ड छह निवासी संतोष कुमार यादव बताया. वहीं झोला की तलाशी लेने पर 40 बोतल बरामद हुआ. सभी युवकों को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










