ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर दिया बल
महिलाओं को छोटे उद्योगों के माध्यम से आय सृजन करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.
आर्थिक आत्मनिर्भरता से ही होगा महिला सशक्तिकरण: डॉ परवेज आलम
ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में महिला सशक्तिकरण पर जोर
प्रतिनिधि,उदाकिशुनगंज
ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बिहारीगंज में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य महिलाओं को घर आधारित स्वरोजगार से जोड़ना तथा महिला उद्यमी योजनाओं, विशेषकर पापड़ निर्माण जैसी लघु उद्योग योजनाओं को बढ़ावा देना था. बैठक की अध्यक्षता डॉ परवेज आलम ने की जबकि संचालन ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जुली खातून की सक्रिय भूमिका रही. बैठक के दौरान ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ परवेज आलम ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है. उन्होंने महिलाओं को छोटे उद्योगों के माध्यम से आय सृजन करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई एवं सामूहिक रूप से कार्य कर योजना को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में पूनम सिंह, सुनीता देवी, गुंजन कुमारी, निर्मला कुमारी, मंजू देवी, सरिता कुमारी, ललिता देवी, रश्मि कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी. अंत में सभी ने महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए