ePaper

साहित्य वाचस्पति परमेश्वरी प्रसाद मंडल की 29 वी पुण्यतिथि मनायी गयी

Updated at : 23 Feb 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
साहित्य वाचस्पति परमेश्वरी प्रसाद मंडल की 29 वी पुण्यतिथि मनायी गयी

उपस्थितजनों ने परमेश्वरी बाबू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर उनके संदेश को जन-जन तक फैलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

मधेपुरा. वेदव्यास महाविद्यालय में स्व परमेश्वरी प्रसाद मंडल की 29वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्ति स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष डॉ रामचंद्र प्रसाद मंडल ने किया. समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार और भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ सचिंद्र महतो ने शिरकत किया. कार्यक्रम की शुरुआत परमेश्वरी बाबू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ. उपस्थितजनों ने परमेश्वरी बाबू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर उनके संदेश को जन-जन तक फैलने का संकल्प लिया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा सामाजिक एवं शैक्षणिक धारा को मजबूत करने में परमेश्वरी बाबू का योगदान अविश्वरणीय है. मधेपुरा के बच्चों तथा शिक्षकों में अपार संभावनाएं हैं, जिसके कारण यह जिला शोहरत की बुलंदियों को छुयेगा. उन्होंने कहा चंद महीने में ही मधेपुरा ने मेरे निर्देशन में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही अभिभावक शिक्षक परामर्श पेटीएम में मधेपुरा 38वें स्थान से जंप कर बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इंस्पायरेड अवार्ड पाने में मधेपुरा पूरे भारत में अव्वल रहा है. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव प्रो सचिंद्र महतो ने कहा जिस प्रकार आरक्षण का पोरबंदर मधेपुरा बना. उसी तरह मेरे द्वारा दिया गया जाति विहीन समाज निर्माण का उद्गम स्थल मधेपुरा बनेगा. उन्होंने कहा समस्त कुरीतियों के जड़ मे जाति और इसके उन्मूलन का एकमात्र उपाय जाति विहीन समाज है. बालम गढ़िया मुखिया रंजीत कुमार ने परमेश्वरी बाबू के याद में उनके जन्मस्थली बालम गढ़िया में एक भव्य परमेश्वरी मंडल द्वारा बनाने की घोषणा की. अध्यक्षीय भाषण में सेवानिवृत्त विभागध्यक्ष सह महाविद्यालय के संस्थापक डॉ रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा परमेश्वरी बाबू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. वह कबीर के तरह कटु सत्यवादी, प्रेमचंद के तरह जनवादी और लोहिया के तरह सच्चे समाजवादी थे. उनकी प्रसिद्ध पुस्तक रुद्रवेणुका उनके साहित्यिक कद को निराला के समक्ष खड़ा कर देता है, इसमें मधेपुरा के राजमार्ग पर पथ बुहारती डोमीन कविता काफी चर्चित और प्रेरणादायी है. मंच संचालन शिक्षक संजय कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रेमलता कुमारी एवं शिक्षक चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भारती, समाजशास्त्री डॉ आलोक कुमार, अनिल अनल, डॉ अमलेश कुमार, चुनचुन मुखिया, गणेश मानव, सोमनाथ यादव,वीरेंद्र यादव, भूषण कुमार,मनोरंजन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन