अपराधियों ने युवक से 24 हजार छीना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक से 24 हजार छीना
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रतिनिधि, नयानगर
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के हाइस्कूल चौक से शिनवारा जाने वाली सड़क पर शनिवार को दो अपराधियों ने एक युवक 24 हजार रुपया, मोबाइल छीन लिया.
पीड़ित युवक खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील पंचायत के वार्ड तीन निवासी चंदन सहनी के 24 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है. पीड़ित युवक ने बताया कि बाइक से मधेपुरा डाॅक्टर के यहां से बोबील घर जा रहा था. इसी दौरान खाड़ा शिनवारा जाने वाली सड़क पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया. वही बाइक की चाभी छीनकर पानी में फेंक दिया. इस घटना की जानकारी बुधामा कैंप के प्रभारी जिउत राम को दी. जानकारी मिलते ही बुधामा कैंप के पुलिस राहुल कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन