पुरैनी मुख्यालय में हाइवा की चपेट में आने से दंपती घायल

Updated:
विज्ञापन

हाइवा की चपेट में आने से दंपती घायल

विज्ञापन

पुरैनी

पुरैनी मुख्यालय में रविवार को सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजोरा वार्ड नंबर सात निवासी तैयब अंसारी अपनी पत्नी के साथ साइकिल पर सवार होकर पुरैनी बाजार मुख्यालय के हीरो शोरूम से किस्त जमा कर अपने घर की ओर जा रहा था. इस दौरान मुख्य सड़क पर ही एक अज्ञात हाईवे ने साइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दिया. इसकी वजह से दोनों मुख्य सड़क पर ही गिर गये एवं गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आसपास के लोगों ने जब घटना को देखा तो त्वरित पुरैनी मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की टीम ने स्थिति को गंभीर देखते हुये बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बहरहाल पुरैनी थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन