नाबालिग छात्रा के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग छात्रा के साथ पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
सिंहेश्वर मंदिर परिसर में रविवार की शाम बेहोशी की हालात में मिली थी नाबालिग छात्रा सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने से सनसनी मच गयी है. मंदिर परिसर में रविवार की शाम बेहोशी की हालात में मिली नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने छात्रा के फर्द बयान पर पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया गया कि सिंहेश्वर मंदिर में हर रविवार को गंगा महाआरती का आयोजन होता है. वहां काफी भीड़ रहती है. छात्रा रविवार को मंदिर परिसर कैसे पहुंची या कोई वहां बेहोशी हालात में उसे छोड़ गया, यह जांच में पता चलेगा. पुलिस की मानें तो सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. फिलहाल छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया. पीड़िता के अनुसार, उसके शंकरपुर स्थित घर के आगे से शादी का झांसा देकर प्रेमी रौशन द्वारा ले जाया गया. उसके बाद सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में सबसे पहले प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर एक-एक कर प्रेमी के चार अन्य दोस्तों ने दुष्कर्म किया. लड़की से मोबाइल लेकर सिम निकाल लिया और मोबाइल लड़की को वापस दे दिया. लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी के अलावा दो अन्य का नाम वह जानती है. अन्य को वह नहीं पहचानती. हालांकि पुलिस के अधिकारी जांच पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे. बताया गया कि बीते दिन स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. किशोरी ने बताया कि इस दौरान उसने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन उसकी जान बच गयी. बुधवार को दोबारा फिर उसे गंभीर हालत में मधेपुरा सदर अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहां किशोरी का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. इसका केस नंबर 03/2026 है. मुख्य आरोपित रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. रविवार की देर शाम मंदिर परिसर में मिली थी छात्रा रविवार संध्या आरती के बाद लोगों ने एक लड़की के बेहोश होने कि बात बतायी. भीड़ में स्थानीय लोगों ने देखा की छात्रा बेहोशी अवस्था में नीचे जमीन पर पड़ी हुई है. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिंहेश्वर अस्पताल के प्रभारी को दी. वहां से तुरंत एंबुलेंस भेजा गया और छात्रा की गंभीर अवस्था को देखते हुए सीधे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. 20 घंटे के बाद छात्रा को आया होश इलाज के दौरान लगभग 20 घंटे तक छात्रा बेहोश रही. होश आने पर छात्रा ने बयान दिया की रोशन कुमार नामक युवक उसे शादी का प्रलोभन दे कर बुलाया और अन्य चार दोस्तों के साथ मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया. मुख्य आरोपित का घर बीएन मंडल विश्वविद्यालय के पास है और घटनास्थल भी बीएन मंडल विवि के नया परिसर के आस-पास बतायी जा रही है. प्रेम-प्रसंग में फंसाया फिर शादी का दिया प्रलोभन पुलिस सूत्रों की मानें, तो दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है की मुख्य आरोपित रोशन कुमार जो वार्ड नंबर तीन मधेपुरा में रहता है. उसने मोबाइल पर बातचीत कर छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसाया फिर शादी करने के बहाने छात्रा को बुलाया. वहां पहले से वह युवक चार दोस्तों के साथ था. सभी ने मिल कर छात्रा के साथ दरिंदगी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




