ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन घायल, रेफर

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन घायल, रेफर

विज्ञापन

कुमारखंड. थाना क्षेत्र के केवटगामा चौक स्थित स्टेट हाइवे 91 पर मंगलवार को ट्रैक्टर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे बाइक चालक व बाइक पर बैठी इंटर की छात्रा घायल गयी. ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक वरुण कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बाइक चालक व इंटर की छात्रा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. बताया कि बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित काकड़ निवासी निलेश कुमार बाइक से बहन रितु कुमारी को इंटर की परीक्षा दिलाने मधेपुरा स्थित वेद व्यास कॉलेज जा रहा था. इसी दौरान घटना हुई. रितु कुमारी एनपी कॉलेज कुमारखंड की छात्रा है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है. घायल हो इलाज के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन