बीएनएमयू की पुरुष कबड्डी ने जीता पहला मैच

Updated:
विज्ञापन

बीएनएमयू की पुरुष कबड्डी ने जीता पहला मैच

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीत लिया है. बीएनएमयू ने छत्तीसगढ़ के संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर को रोमांचक मुकाबले में पांच पॉइंट्स से पराजित किया. मैच पहले 31-31 से मैच टाई हो गया, फिर पांच रेड्स में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की टीम ने जोर लगाते हुए 11-6 से जीत दर्ज की. अब बीएनएमयू का अगला मुकाबला पश्चिम बंगाल की यादवपुर यूनिवर्सिटी से होगा. दूसरी तरफ नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इंफाल मणिपुर में छह से 10 नवंबर तक आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन पुरुष टूर्नामेंट 2024-25 में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय का पहला मुकाबला गुरुवार को मगध यूनिवर्सिटी गया से होगा. इससे पहले टीम का मणिपुरी अंदाज में स्वागत किया गया. उद्घाटन समारोह में टीम ने मार्च पास्ट में भी हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन