बजट-2026 प्रश्नोत्तरी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

बजट-2026 प्रश्नोत्तरी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
मधेपुरा.
भारत सरकार के अंतर्गत संचालित माय भारत पोर्टल पर युवाओं के लिए ””बजट क्वेस्ट 2026”” को लेकर शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें वक्ताओं ने युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने और बजट- 2026 और विकसित भारत की अवधारणा से जुड़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत की उपनिदेशक हुस्न जहां ने की. बताया कि भारत बजट क्विज केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित एक एकीकृत राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज है. यह बजट प्रावधानों तथा बजट 2026 से संबंधित बुनियादी जानकारी और समझ का आकलन करता है. उन्होंने बताया कि बजट क्वेस्ट-2026 तीन चरणों में आयोजित की जा रही है. पहले चरण में तीन फरवरी से 17 फरवरी तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चल रही है. इसमें प्रतिभागियों को बजट-2026 से संबंधित 30 बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. दूसरे चरण में द्वितीय चरण 17 फरवरी से 10 मार्च तक चयनित युवाओं को संबंधित विषयों पर निबंध प्रस्तुत करना होगा. तृतीय चरण 12 मार्च से निर्धारित है, जिसमें युवाओं को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव एवं अर्थपाल रत्नदीप ने कहा कि सभी युवा बजट क्वेस्ट 2026 क्विज में भाग ले सकते है. इसमें भाग क्विज में भाग लेने हेतु कोई प्रवेश शुल्क नहीं है. विशेष जानकारी mybharat.gov.in पर उपलब्ध है. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर एवं शिक्षाशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. इसमें विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त होगा. इस अवसर पर बीसीए विभागाध्यक्ष के. के. भारती, बायोटेक के कार्यालय सहायक प्रणव कुमार प्रियदर्शी, देवाशीष कुमार, ओम कुमार, सागर कुमार, श्रेया कुमारी, डॉली कुमारी, साक्षी कुमारी, सागर कुमार, मौसम कुमार, अंकित कुमार, अंशु प्रिया आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










