नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.

विज्ञापन

शंकरपुर थाना पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मामले में संलिप्त मधैली बाजार वार्ड-16 निवासी जग्गू ऋषिदेव के पुत्र अरविंद ऋषिदेव बेलारी थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वही अपहृत नाबालिक युवती को भी बरामद कर दोनों को थाना लाकर युवक को कागजी प्रक्रिया पूरा कर जेल भेज दिया. वही युवती को मेडिकल के लिये मधेपुरा ले जाया गया है. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व नाबालिक लड़की के अपहरण को लेकर शंकरपुर थाना में कांड संख्या -56/26 दर्ज कराया गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. वहीं अपहृत नाबालिक युवती को मेडिकल एवं न्यायलय में बयान हेतु मधेपुरा भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन