दो बाइक की टक्कर में एक महिला की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक महिला की हुई मौत

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घैलाढ़

थाना क्षेत्र अंतर्गत लिटयाही से बैजनाथपुर जाने वाली सड़क पर ररियाहा गांव के पास मंगलवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार एक महिला जख्मी हो गयी. लोगों ने पीएचसी ले गया, जहां से सहरसा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान घैलाढ़ पंचायत के परसाही गांव वार्ड नंबर 15 निवासी कैलाश यादव की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि मंजू देवी पुत्र के साथ नेहर कमालपुर गांव से बाइक से परशाही गांव जा रही थी. इस दौरान ररियाहा गांव समीप पेट्रोल पंप के पास बाइक से टक्कर हो गयी. दूसरा बाइक सवार इनरवा गांव निवासी भूवन यादव का पुत्र निलेश कुमार है. थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन