ePaper

मेला देखने गए व्यक्ति पर हमला, मारपीट में कई लोग घायल

Updated at : 08 Mar 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मेला देखने गए व्यक्ति पर हमला, मारपीट में कई लोग घायल

पीड़ित श्याम मंडल ने बताया कि जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार दिखाते हुए धमकी दी और गोली चला दी.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुबन पंचायत स्थित मुसहरी टोला में आयोजित दीना भद्री मेला के दौरान शुक्रवार रात विवाद हो गया. इस दौरान कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया और फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है. घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनटंगा गांव निवासी श्याम मंडल अपने साथियों के साथ शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मधुबन वार्ड नंबर सात स्थित मुसहरी टोला में लगे दीना भद्री मेला को देखने गए थे. उनके साथ देशबंधु कुमार, बादल कुमार, गणेश कुमार एवं रंजीत मंडल भी मौजूद थे. सभी लोग मंदिर में स्थापित मूर्ति को देखने के लिए गए थे. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ लोग लाठी, भाला और अन्य हथियार लेकर घूम रहे थे. आरोप है कि डोमी ऋषिदेव, श्यामल मुखिया, पंकज मुखिया, संतोष ऋषिदेव, अमलेश ऋषिदेव, आनंद ऋषिदेव, रूपेश ऋषिदेव, दीपा ऋषिदेव एवं रंजीत ऋषिदेव समेत दर्जनों लोगों ने गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहा. पीड़ित श्याम मंडल ने बताया कि जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार दिखाते हुए धमकी दी और गोली चला दी. हालांकि वे किसी तरह बच गए. इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडा और अन्य हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. इस संबंध में श्याम मंडल ने उदाकिशुनगंज थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन