सिंहेश्वर मंदिर का होगा कयापलट, तैयारी शुरू

सिंहेश्वर : पर्यटन विकास निगम के एमडी उमाशंकर प्रसाद एक दिन पहले ही शुक्रवार को सिंहेश्वर मंदिर पहुंच गये थे. चूंकि मुख्यमंत्री का सिंहेश्वर मंदिर जाना पहले से तय था. हालांकि इसे सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया था. शनिवार को सिंहेश्वर मंदिर पहुंचने से पहले ही एमडी ने सिंहेश्वर मंदिर के कायापलट की […]
सिंहेश्वर : पर्यटन विकास निगम के एमडी उमाशंकर प्रसाद एक दिन पहले ही शुक्रवार को सिंहेश्वर मंदिर पहुंच गये थे. चूंकि मुख्यमंत्री का सिंहेश्वर मंदिर जाना पहले से तय था. हालांकि इसे सरकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया था. शनिवार को सिंहेश्वर मंदिर पहुंचने से पहले ही एमडी ने सिंहेश्वर मंदिर के कायापलट की कार्य योजना तैयार कर ली थी. मंदिर में निरीक्षण के दौरान एमडी ने सीएम को हर बातों से अवगत कराया.
इस दौरान सीएम ने सिंहेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाये. इस दौरान मंदिर परिसर स्थिति नियंत्रण कक्ष में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह सेवानिवृत जिला जज समीर कुमार झा के साथ पर्यटन विकास निगम के एमडी उमाशंकर प्रसाद ने बैठक की. बैठक में पर्यटन विकास निगम के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार गुप्ता, मंदिर न्यास समिति के सदस्य मुन्ना ठाकुर एवं कन्हैया ठाकुर के अलावे अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




